Follow Us:

किन्नौर हादसे में एक और शव बरामद, मृतकों कि संख्या हुई 15

|

किन्नौर 
किन्नौर में भूस्खलन में फंसे लोगों को बचने का कार्य ऐन. डी. आर. एफ़. की टीम ने आज सवेरे ही शुरू कर दिया। इसी बीच रेस्क्यू टीम ने एक और शव बरामद किया है। अब मृतकों की संख्या 15 हो गई है।
अभी तक 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। 15 के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। सबको मिलाकर बात करें तो 43 लोग लैंड स्लाइड की चपेट में आए हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी है कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख का मुआबजा दिया जायेगा। भावानगर में ज्यूरी रोड पर निगोसारी और चौरा के बीच पहाड़ी दरकने से एक HRTC बस, टिप्पर और कई हल्के वाहन पहाड़ी से गिरते मलबे की चपेट में आ गए हैं।