Follow Us:

दिल्ली शर्मसार: घर के बाहर खेल रही थी 7 साल की बच्ची, पार्क में ले जाकर किया रेप

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली से एक बार फिर एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने एक 21 साल के लड़के को सात साल की नाबालिग लड़की से बालात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने ही नाबालिग के साथ बलात्कार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक,  सोमवार रात करीब 10:30 बजे बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी ने उसे अगवा किया और उसे डीएलएफ चौक के पास झाड़ियों में ले गया जहां उसने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। जब बच्ची घर वापस आई तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। जब मां ने बच्ची से इस बारे में पूछा तब बच्ची ने सारी कहानी बताई।

पोक्सो एक्ट के तहत किया गया मामला दर्ज

बच्ची की मां की शिकायत पर सीमापुरी थाने में पोक्सो के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस  ने जानकारी देते हुए कहा कि  महिला डॉक्टर की दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है।

राजधानी में हर दिन दो से ज्यादा बच्चों के साथ रेप की घटना

वहीं दिल्ली पुलिस के जरिए इकट्ठे आंकड़ों के अनुसार 2018 के पहले चार महीनों में राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन दो से ज्यादा बच्चों के साथ रेप की घटना हुई। 30 अप्रैल तक बच्चों के साथ रेप के 282 मामले दर्ज किए गए जबकि पिछले साल यह संख्या 278 थी।  2017 में राष्ट्रीय राजधानी में 894 ऐसे मामले दर्ज किए गए थे।