<p>धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत घरोह में करीब चार माह का भ्रूण मिला। यह भ्रूण घरोह पंचायत घर से करीब 20-25 मीटर दूर एक सुनसान स्थान पर नाली में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने पंचायत प्रधान को दी और सदर थाना धर्मशाला को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाली में पड़े भ्रूण को कब्जे में लिया।</p>
<p>जानकारी के अनुसार भ्रूण अभी तक पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था। वहीं, नाली में इस तरह से मानव भ्रूण के मिलने से लोगों की संवेदनहीनता सामने आई है। भ्रूण को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे लोकलाज के भय से फेंकने का अंदेशा जता रहे हैं तो कुछ लोग कन्या भ्रूण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।</p>
<p>वहीं इस संदर्भ में सदर पुलिस थाना सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही भ्रूण के लिंग का पता चल सकेगा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…