Follow Us:

धर्मशाला: तेज बारिश से मकान की छत गिरी, 15 महिलाएं घायल

बिट्टू सूर्यवंशी |

धर्मशाला के समीपवर्ती गांव सुधेड़ में बारिश का कहर ऐसा बरपा कि जिसके चलते एक घर की छत गई। छत गिरने से 15 महिलाएं घायल हो गई है जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुई महिलाओं को धर्मशाला अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुधेड़ गांव की कुछ महिलाएं इक्टठा होकर एक परिवार के यहां शोक व्यक्त करने गई थी। वह एक कमरे में बैठी थीं कि अचानक मकान की छत नीचे आ गिरी, जिससे सभी महिलाओं को हल्की चोंटे आई हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दो घंटे के बाद भी प्रशासन की तरफ से ना तो कोई अस्पताल पहुंचा और न ही घटना स्थल पर। सभी अधिकारी मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे में व्यस्त हैं और किसी को भी इस प्रकार की घटना की तरफ ध्यान देने का वक्त नहीं। वहीं, प्रभावित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।