<p>सोलन जिले में देऊघाट में एक इंग्लैंड के डॉक्टर की चौथी मंजिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान डॉ. हरदेव के रूप में हुई है और वह इंगलैंड में जाने माने डॉक्टर थे। बताया जा रहा है कि वह सोलन में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे।</p>
<p>घटना के दौरान डॉक्टर सुबह-सुबह टहलने के लिए फ़्लैट की छत पर गए हुए थे। जब काफी देर तक नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। इस दौरान उन्हें पार्किंग में गिरा पाया गया। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वह सुबह की सैर पर छत पर गए थे। काफी समय तक नीचे नहीं आए तो उनकी तलाश की गई और वह पार्किंग में मृत हालत में मिले।</p>
<p>घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की उनकी आयु करीबन 85 वर्ष है और वह इंग्लैंड में जाने मानें डाक्टर थे।</p>
<p> </p>
MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…