Follow Us:

हद हो गई यार! इंसान तो इंसान, गाय भी सुरक्षित नहीं…

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

मंडी जिला के पधर उपमंडल के कुन्नु कस्बे में मंगलवार की रात को गौशाला का दरवाजा तोड़कर गाय के साथ एक युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पद्दर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। कुन्नु के गांव भटेहड़ निवासी सुनील कुमार उर्फ शीलू पर गाय के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पुलिस को दिए बयान में राम चंद ने बताया कि उनके पड़ोसी की मंगलवार रात को हार्ट आटैक आने से मौत हो गई थी। वह रात को पड़ोसी के घर पर थे। आरोपी को रात को नशे की हालत में गौशाला के पास देखा गया। रामचंद ने बताया कि आरोपी ने रात को गौशाला में घटना को अंजाम देने के मकसद से गौशाला के पास के मकान के बाहर बरामदे में जगी लाइट को तोड़ दिया।

इसकी सूचना घर के सदस्यों ने मोबाइल पर रामचंद को दी। इस दौरान वह रात को घटना स्थल गए। सुनील कुमार नशे की हालत में पाया गया। उसे पूछने पर बताया कि वह पधर से अभी आया है और घर जा रहा है। राम चंद ने बताया कि बुधवार सुबह वह एक अन्य व्यक्ति के साथ मृतक के घर गोबर लाने गौशाला गया तो गाय खून से लथपथ पाई गई।

राम चंद ने सुनील के खिलाफ शक के आधार पर गौशाला का दरवाजा तोड़कर गाय के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की धरपकड़ को बुधवार सुबह पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान युवक के बड़े भाई देवराज ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपने भाई इंद्र के साथ काम पर निकल गया है।