Follow Us:

मंडी: पुलिस ने पकड़ा अवैध बिरोजा तस्करी करने वाला ट्रक ड्राइवर

नवनीत बत्ता |

जिला मंडी के पधर में पुलिस ने सोमवार सुबह अवैध बिरोजा के टीन से भरे ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ट्रक में अवैध रूप से बिरोजा के 540 टिन ले जाए जा रहा थे। पुलिस ने बिरोज समेत ट्रक को जब्‍त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोमवार सुबह ही द्रंग पुलिस थाना के सामने जोगिंद्रनगर पठानकोट नेशनल हाइवे पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर ट्रक से बिरोजा के 540 टीन बरामद किए गए। जांच में ट्रक चालक बिरोजे से संबंधी कोई आवश्‍यक दस्‍तावेज पेश नहीं कर पाया।

वन निगम कुन्नू बीट के वन रक्षक बेली राम ने अवैध बिरोजा के टीनों की पुष्टि की है। वन निगम ने पकड़े गए अवैध बिरोजा की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।