Follow Us:

ऊनाः अवैध खनन पर डीएसपी की रेड, दो टिप्पर किए जब्त

रविन्दर, ऊना |

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने खनन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के चलते रात के अंधेरे में अवैध खनन को अंजाम देने वाले खनन माफिया पर ऊना पुलिस ने भी सख्त रुख अपना लिया है। बीती रात पुलिस ने ऊना में दबिश जहां दो टिप्परों को अवैध खनन करते पाया गया।

डीएसपी अशोक वर्मा ने देर रात संतोषगढ़, टाहलीवाल, बाथड़ी, पंडोगा में दबिश दी। वह 30 पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने दो टिप्परों को जब्त किया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को सहन नहीं किया जाएगा।