<p>हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक दम्पति की कार हादसे का शिकार हो गई। यह जोड़ा दिल्ली से कुल्लू वोट डालने आ रहा था। हादसा मंड़ी के बिंद्राबन में हुआ। कार दुर्घटनाग्रस्त होकर व्यास नदी के किनारे जा गिरी। इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रुप से घायल है। इनकी पहचान कलेहली शारबाई ज़िला कुल्लू के निवासी के रुप में हुई है।</p>
<p>हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ज़ोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया है। जहां डाक्टरों ने प्रकाश चंद्र बोध आयु 42 साल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुनीता प्रकाश चंद्र बोध 37 साल गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज ज़ोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…