Follow Us:

चीन में विनाशकारी भूकंप: करीब 100 लोगों के मारे जाने की आशंका

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दक्षिणी-पश्चिमी चीन के चेंगदु में मंगलवार रात आए भूकंप से करीब 100 लोगों की मौत आशंका है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप से अब तक 600 से ज्यादा लोग घायल हुए है कई लोग इमारतों के नीचे दबे हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई है। वहीं इसकी गहराई जमीन के भीतर 10 किलोमीटर बताई गई है। 

जानकारी के मुताबिक, 9 बजकर 20 मिनट पर आए भूकंप से 1.3 लाख घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं,  सिचुआन प्रांत के दूरदराज के इलाकों में भी झटके मसहूस किए गए हैं। इससे जान-माल का नुकसान बढ़ने की आशंका है। 

बता दें कि इससे पहले चेंगदु के दक्षिण में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें चीन में 2008 में 8.0 की तीव्रता से भूकंप आया था। इस दौरान तकरीबन 87 हजार लोगों की मौत हुई थी।