Follow Us:

छेड़छाड़ का विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास, मामला दर्ज

पी.चंद |

सोलन की तहसील धर्मपुर के रोड़ी गांव में 25 जनवरी को एक एससी महिला और उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि जिस समय वे जंगल में अपनी गायों को चरा रहे थे इस दौरान कुछ सामान्य वर्ग के लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने उन पर डंड़ों और तेज धार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में महिला और उसकी लड़कियों को काफी चोटें आई हैं। महिला के सिर पर 17 टांके लगे हैं।

घटना के बाद महिला ने देर शाम को धर्मपुर पुलिस स्टेशन में जाकर घटना का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।