<p>जिला ऊना के हरोली में बाइक की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगिंदर पाल सिंह निवासी हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद से फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।</p>
<p>जानकारी मुताबिक रविवार रात जोगिंदर पाल सिंह निवासी हरोली स्थानीय बाजार से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान एक बाइक की जोगिंदर पाल से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया,जबकि घायल को ऊना अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालात के चलते जोगिंदर को पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी।</p>
<p> </p>
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…
Himachal journalist case: हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…