<p>ऊना के जोल के तहत स्तोथर गांव में करंट की चपेट में आने से एक विद्युत कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशिव 24 निवासी स्तोथर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आशिव विधुत बोर्ड में कार्यरत था। सोमवार को वह काम करने के लिए गया तो अचानक ही बिजली की चपेट में आ गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।</p>
<p>स्थानिय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशिव अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वहीं, शव के पोस्टमार्टम करवाने को लेकर परिजनों में आक्रोश दिखा। परिजनों ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के लेट पहुंचने पर भी रोष जताया। जिसको लेकर काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। उधर एसपी दीवाकर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।</p>
<p> </p>
-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई मतदान की तारीख…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…
धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…
सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…