<p>जाहू पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक लड़की और युवक एक दूसरे को जानते हैं और एक ही निजी कंपनी में जॉब करते हैं। आरोपों के मुताबिक शुक्रवार शाम को युवक लड़की को खाना देने के बहाने उसके कमरे में दाखिल हुआ और कुंडी बंद करके अश्लील हरकत शुरू कर दी।</p>
<p>इस दौरान युवक के चंगुल से बचने के लिए लड़की ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और मौके से फरार होने में कामयाब हो गई। जिसके बाद उसने मामला थाने में दर्ज कराया। नाबालिक युवती मंडी जिला के बल्द्धाड़ा की रहने वाली है। जबकि आरोपी युवक बिलासपुर का रहने वाला है।</p>
<p>गौरतलब है कि एक निजी कंपनी में जॉब करने वाले युवक और पीड़ित युवती जाहू में किराये के मकान में रह रहे हैं। बताया जा रहा है लड़का उस समय नशे में था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 354 , 509 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…