Follow Us:

फेसबुक पर दोस्ती युवती को पड़ी भारी, युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुराचार

पी. चंद |

देवभूमि फिर एक बार शर्मसार हुई है। ताजा मामला औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ से है जहां एक युवती से दुराचार किया गया है। जिसमें पहले युवक ने युवती से पहले फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उससे शादी का झांसा बलात्कार किया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लड़की को अपने परिवार वालों से मिलने के बहाने गांव पंजेहरा में बुलाया और फिर कहीं और ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवती पंजाब के आनंदपुर साहिब की रहने वाली है। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।