क्राइम/हादसा

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

 

 

Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर टेकर को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश करके बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर के कीमती सामान लेकर दंपत्ति फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के तीनों सदस्‍यें की हालत खतरे से बाह‍र है। तीनों सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली महिला ने खाना बनाने के बाद परिवार को खिलाया। इसमें कुछ मिला हुआ था। इस भोजन को खाने के बाद सास-बहू और केयर टेकर अंकेश ने खाया, जबकि घर पर पोती भी थी। मगर उसने खाना नहीं खाया। इसका पता तब चला, जब सुबह के वक्त पोती ने तीनों को बेहोशी की हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। तीनों लोगों के बेहोश पड़ते ही नेपाली घर पर सोने के जेवरात और दूसरा कीमती सामान लेकर फरार हो गया।
शिकायतकर्ता मनीषा ने बताया कि वह अपनी मां उषा व दादी रेशमा के साथ चिवा गांव में रहती हैं। उनके साथ उनके सेब के बगीचे का केयर टेकर अंकेश भी रहता है। 5 दिन पहले नेपाली मूल का एक दंपती जोड़ा कृष्णा व ईशा उनके घर काम करने आए। कृष्णा सेब के बगीचे में उनके केयर टेकर अंकेश के साथ काम करने लगा और उसकी पत्नी ईशा रसोई में शिकायतकर्ता की मां के साथ हाथ बंटाने लगी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह जब वह उठी तो मां व दादी और केयर टेकर अंकेश को बेहोश था। मगर नेपाली दंपत्ति कृष्णा और ईशा गायब थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें लग रहा है कि नेपाली दंपती ने उन्हें भोजन के साथ कुछ जहरीला पदार्थ खिलाया हो। थाना प्रभारी जुब्‍बल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी नेपाली दंपत्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाश जारी है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से की वापसी

  चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…

1 hour ago

हिमाचल में हादसे: एसपीओ समेत तीन की मौत, तीन घायल

  समाचार फर्स्‍ट हिमाचल डेस्‍क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…

2 hours ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

4 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

4 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

5 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

6 hours ago