Follow Us:

शिमला: खून रिश्ता हुआ तार-तार, पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

पी. चंद |

शिमला के ठियोग में रिश्तों को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे 12 साल की लड़की पर उसी के बाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। लड़की की मां ने ये मामला ठियोग थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। लड़की की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह दोनों पति झगड़े के बाद अपने मायके चली गई थी और घर पर नहीं थी।

इस दौरान उसके पति ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। जिसका पता उसे घर लौटने के बाद चला जब लड़की ने मां को आपबीती सुनाई। आरोपी लड़की का बाप नेपाली मूल है है जिसने रोहड़ू में स्थानीय लड़की से शादी की थी। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ठियोग हुक्म सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आज लड़की का मेडिकल करवाया जाएगा। लेकिन, आरोपी पुलिस की राडार में है।