मंडी : झुंगी पंचायत के बरौट में करंट लगने से बाप बेटे की मौत

<p>मंडी जिले की झंगी पंचायत जो नाचन विधानसभा क्षेत्र के गांव बरौट में करंट लगने से बाप बेटे की मौत हो गई। बीएसएल कालोनी थाना सुंदरनगर के तहत आने वाली इस झुंगी पंचायत में यह दर्दनाक हादसा रविवार को दोपहर के आसपास हुआ।&nbsp; जानकारी के अनुसार गांव का एक 40&nbsp; वर्षीय व्यक्ति नोता राम जब गाय को पानी पिलाने के लिए बाल्टी लेकर नलके के पास गया और जैसे ही उसने नलका खोला तो एक दम से उसे करंट का झटका लगा। बाप का करंट लगता देख तथा छटपटाते देख उसका 17 साल का बेटा घनश्याम दौड़ा और उसने बाप को जैसे ही बचाने का प्रयास किया तो वह भी इसकी चपेट में आ गया।</p>

<p>&nbsp;गांव की एक महिला ने उन्हें बचाने का प्रयास किया मगर उसे भी झटका लगा और वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। लोगों ने दोनों को किसी तरह से वाहन करके करसोग अस्पताल पहुंचाया मगर तब तक दोनों की मौत हो गई। झटका लगने से घायल महिला करसोग अस्पताल में उपचाराधीन है। पंचायत प्रधान प्रोमिला ने बताया कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है। दोनों बाप बेटा सामाजिक सेवा से जुड़े रहते थे। मृतक की पत्नी वार्ड सदस्य है। शवों को करसोग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। करसोग पुलिस भी इस मामले में बीएसएल कालोनी पुलिस थाना का सहयोग कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया हैं। अब नलके में करंट कैसे आया यह भी एक जांच का विशय है। पूरे इलाके में इस दर्दनाक वारदात को लेकर चर्चा है। पंचायत प्रधान प्रोमिला ने इस बारे में जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया है और&nbsp; सरकार से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को अधिक से अधिक मदद दी जाए। &nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

4 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

5 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

5 hours ago

Himachal: कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, 10 यात्री घायल

Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…

6 hours ago

Hamirpur News: शराब के नशे में धुत्‍त होकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या

  Hamirpur Migrant Worker Murder:  पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…

6 hours ago

Kolkata Doctor Case: सीबीआई ने आरोपी की DNA रिपोर्ट, खून के धब्बे समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…

8 hours ago