महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, कुछ हफ्तों से कर रहा था परेशान

<p>महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 27 साल के एक व्यक्ति का निजी अंग काट दिया है। महिला का कहना है कि आरोपी व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मानपाड़ा के नानदीवाली क्षेत्र में कल रात हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है।</p>

<p>महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ हफ्ते से उसका पीछा कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उसने महिला के पति से कह दिया- तुम्हारी पत्नी को पसंद करता हूं। जिसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ। महिला ने सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया है। पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।</p>

<p>पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय लोग डोंबीवली अस्पताल लेकर गए जहां उसकी सर्जरी हुई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने म्हात्रे और केनिना सहित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को स्थानीय अदालत मे पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

12 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

13 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

13 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

14 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

14 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

16 hours ago