<p>पंजाब के फिरोजपुर में एक रोडवेज बस खड़े ट्रॉले से जा भिड़ी है। इस हादसे में लगभग 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में बस ड्राइवर, कंडक्टर और ट्राला ड्राइवर की भी मौत हो गई है। हादसा पंजाब में फिरोजपुर के गांव करियां पहलवान के पास हुआ।</p>
<p>टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर मिलते ही गांव वाले दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची गई है। एसएसपी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।</p>
<p>घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों में पंजाब पुलिस के कई जवान भी शामिल हैं। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। बस साढ़े 7 बजे फिरोजपुर बस स्टैंड से फाजिल्का के लिए रवाना हुई थी।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…