Follow Us:

कांगड़ा: दो गुटों में खूनी झड़प, 5 घायल

मृत्युंजय पूरी |

पुलिस चौकी रैहन से 70  फीट दूरी के अंतराल पर चांदनी  बीयरबार में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनो गुटो ने एक- दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। दोनों गुटों के पांच लोग घायल हुए हैं। साथ लगते बीयर बार चालक सत्बिंद्र संगेडा  ने लड़ाई की जानकारी पुलिस दी। सत्बिंद्र का आरोप है कि उसने समय पुलिस को सुचित कर दिया था मगर फिर भी पुलिस एक घण्टा बाद आई । जानकारी के अनुसार लड़ाई के समय रैहन पुलिस के कुछ लोग वारदात पर मौजूद थे मगर लडाई शुरु होते ही लडने बालो को छोडाने की बजाए मौका से फरुर हो गये ।

                                                     

जब तक पुलिस विभाग से कोई पंहुचा  तव तक बीयर वार का सारा समान तोड़ डाला था व उसके (गल्ले) कोंटर से नगदी भी हमलावरो ने उडा ली थी। सूचना मिलने के बाद रैहन चौकी के प्रभारी दलजीत सिंह, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों में 10 से पंद्रह लोग थे, जिनमें से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दो को कुछ चोटें आई हैं। गंभीर घायलों का फतेहपुर के सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

                                               

जानकारी  के अनुसार दोनों गुटों में पहले भी पुलिस में मामले दर्ज हैं। इस लड़ाई में भी दोनों गुटों की आपसी पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जैसे ही पुलिस को पता लगा तो पुलिस ने मौका‌ पर दोनों गुटों पर काबू पाया। जब तक लड़ाई में शामिल दोनों गुटों के पांचों लोग घायल हो चुके थे। घायलों उपचार चल रहा है। पुलिस जांच में जुट चुकी है। बयान कलमबंद किए जा रहे हैं।