Follow Us:

पहाड़ी से लुढ़का बछड़ा पेड़ में फंसा, अग्निश्मन विभाग ने किया रेस्क्यू

पी. चंद |

बिलासपुर  में पहाड़ी से लुढ़क कर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे गाय के बछड़े को अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने  रेस्क्यू कर लिया है। जिसकीं वीडियो  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस रेस्क्यू  को देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।

दमकल विभाग ने वीरवार को  कोर्ट रोड़ की पहाड़ी पर फंसे एक बछड़े का रेस्क्यू किया है। कड़ी मश्कत के बाद बछड़े को पहाड़ी से नीचे उतारा गया। दमकल विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से बछड़े को बचा लिया गया।

हुआ यूं की कोर्ट रोड़ के साथ लगती पहाड़ी पर शाम करीब छह बजे एक गाय का बछड़ा नीचे गिरते हुए पेड़ों के बीच फस गया। यहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।