Follow Us:

बिलासपुर: गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

सुनील ठाकुर |

बिलासपुर में एक व्यक्ति के कमरे में शुक्रवार देर रात सिलेंडर में आग लग गई। जिससे सिलेंडर फटने का खतरा बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक रात को करीब 11 बजे के आसपास पेशे से मिस्त्री का काम करने वाले रिंकू के कमरे में सिलेंड़र में अचानक आग लग गई।इस आगजनी में एक कमरा जलकर राख हो गया।

गनीमत ये रही कि सिलेंडर फटा नहीं वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहां मौजूद लोगों नें सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया। हालांकि, सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन, तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इस आगजनी में तकरीबन 1.5 लाख रुपये तक का अनुमान लगाया जा रहा है।