कुल्लू: आग की भेंट चढ़ा ढाई मंजिला मकान, लाखों का नुकसान

जिला कुल्लू की सैंज घाटी की रैला पंचायत के खड़ौआ गांव में ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। अग्निकांड में मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना में करीब सात लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

पंचायत प्रधान खीम दासी ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे गांव के ढाले राम के चार कमरों वाले ढाई मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। गांव के लिए सड़क तंग होने के कारण अग्निशमन विभाग का वाहन भी यहां नहीं पहुंच पाया। हालांकि दमकल कर्मचारियों ने यहां पहुंचकर गांव वालों के साथ आग बुझाने में सहायता की, लेकिन मकान को जलने से नहीं बचाया जा सका।

अग्निकांड में सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत ये रही कि घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago