Follow Us:

मंडीः भडियाडा में सिलेंडर लीक होने से रसोईघर में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला मंडी के जोगिंद्रनगर द्राहल के नजदीक भडियाडा गांव में सुबह सिलेंडर लीक होने से रसोईघर में आग लगने का हादसा सामने आय़ा है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार रसोईघऱ में गैस लीक होने के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली औऱ आग बुझाते एक व्यक्ति झुलस गया। आग लगने की वजह से मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, आस-पास के लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम  घटना स्थल पर पहुंच गई है। आग पर काबू पा लिया गया है।