<p>तमाम इंतजामों के दावों के बावजूद राजधानी में चारों ओर जंगलों में आग लगी हुई है। शिमला में कई जंगल आग से दहक रहे हैं। कई जगह आग घरों तक पहुंच रही है। जंगलों में लगी आग से बहुमूल्य वन संपदा और जीवजंतु नष्ट हो रहे हैं। वन विभाग आग को काबू करने में नाकाम हो रहा है। शनिवार देर रात शिमला उपमंडल के चौपाल के वन क्षेत्र गियाऊ के गुंसा गांव जंगल की आग घरों तक पहुंच गई। आग से चारों ओर अफरा-तफरी मची रही और लोग घरों से बाहर निकल आए। </p>
<p>आगजनी से जंगल को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। कई पेड़ आग की भेंट चढ़ चुके है गांव को भी खतरा हो गया है। रात को 11:00 बजे लगी इस आग पर अभी तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। वन परिक्षेत्र मंडल चौपाल के कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है लोग खुद ही आग बुझाने में जुटे हैं।</p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…