<p>जिला चंबा के भरमौर मुख्यालय में चौरासी मंदिर परिसर के साथ सटे मुहल्ले के एक रसोईघर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग उस समय लगी जब वहां किराए पर रह रहे गणेश कुमार की पत्नी खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में आग लगने से चारों तरफ आग फैलने लगी।</p>
<p>इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवकों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन, दुर्घटना में मकान मालिक बलदेव शर्मा का रसोई घर भवन की छत जल गई और किरायेदार का भी काफी नुक्सान हो गया। नायब तहसीलदार बालक राम ने घटनास्थल का दौर कर नुकसान का जायजा लिया।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4450).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>
शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…
करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…
करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…
धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…
धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…
केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…