Categories: हिमाचल

इन दो दिन होती है चुड़ैल की रात, ख़ौफ़ के साए में रहते हैं लोग

<p>हमारा मक़सद किसी को डराना या अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है लेकिन सिरमौर और सोलन जिला के कुछ क्षेत्रों में आज से दो दिन तक डगयाली (चुड़ैल) की रात मानी जाती है। इन दो रातों में यहां के लोग ख़ौफ़ के साये में जीते हैं। ऐसा माना जाता है&nbsp; कि इन दो रातों में काली नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक रहता है। जिनमें तांत्रिक साल में एक बार काली शक्तियों को जागृत करने के लिए साधना करते हैं। जिनसे बचने के लिए यहां के लोग अपने घरों के बाहर टिंबर के पत्ते लटकाते हैं और अपने देवी देवताओं की पूजा अर्चना भी करते हैं।</p>

<p>भाद्रपद मास को वैसे भी काला महीना कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस माह सभी देवी देवता&nbsp; श्रृष्टि की रक्षा छोड़ असुरों के साथ युद्ध करके अपनी शक्तियों का प्रर्दशन करने अज्ञात प्रवास पर चले जाते हैं। इस माह की अमावस्या की रात को ही डगैली या चुड़ैल की रात कहा जाता है। इस बार 28 और 29 अगस्त को डगयाली है। ऐसी मान्यता है कि इस अमावस्या की रात को जितने भी काली विद्या वाले तांत्रिक होते हैं वह काली शक्तियों को जागृत कर किसी का अहित करने के लिए तंत्र का सहारा लेते हैं। शमशान से लेकर घरों तक काली शक्तियों का राज होता है। जिनसे बचने के लिए ऊपरी शिमला में तो देवता रात भर खेलते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते है।</p>

<p>निचले हिमाचल में भी इस माह को लेकर कुछ इसी तरह की धारणा है। ऐसा&nbsp; माना जाता है कि इस दौरान देवता बुरी शक्तियों से लड़ाई करने चले जाते है जिस डर के कारण लोग अपने घरों के बाहर दीये जलाकर बुरी शक्तियों को भगाने का आह्वान करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है इस देवताओं और बुरी शक्तियों के बीच की लड़ाई में यदि देवता जीत जाते है तो साल सुख शांति से गुज़रता है और यदि देव दानव के इस युद्ध में देवता हार जाते हैं तो प्राकृतिक आपदाओं का बोलवाला रहता है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4451).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए 6 मई से आयोजित होंगे खेल ट्रायल

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि खेल छात्रावास…

2 hours ago

सुंदरनगर में नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगी एबीवीपी

लोकतन्त्र के सबसे बड़े पर्व मतदान में युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने…

2 hours ago

HPBOSE की 12वीं परीक्षा के परिणाम में बेटियों का दबदबा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित कर…

2 hours ago

बारिश-बर्फबारी से 6 हजार सैलानी फंसे, गेहूं की फसल भी हुई तर.

हिमाचल प्रदेश में 29 APRIL को हुई बारिश ने जहां मैदानी इलाकों में गेहूं की…

2 hours ago

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना, बोले : भाजपा ने पहले…

3 hours ago

घणाहटी की भावना ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम में हासिल किया दसवां रैंक

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. हर…

5 hours ago