Follow Us:

शिमलाः जुब्बल में 4 भाइयों के तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां जुब्बल के झाल्टा में आगजनी से तीन मकान जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 3 बजे बलाम सिंह, ज्ञान सिंह, कृष्ण सिंह पुत्र रामानंद और तारा सिंह पुत्र आमी चंद 4 भाइयों के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने से लकड़ी से बने 30 कमरे जलकर राख हो गए हैं।   

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल आगजनी से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। चारों भाइयों का लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।