Follow Us:

मंडी: लडभड़ोल में 2 मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

समाचार फर्स्ट |

मंडी के लड़भड़ोल के खद्दर गांव में वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग से 2 मकान जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक आग विजय कुमार और सुनील कुमार के घरों में लगी थी, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन, जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती, 2 परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे। इस आगजनी में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

आग में घर में रखा सिलेंड़र भी फट गया

इस दौरान घर में रखा सिलैंडर भी फट गया, जिससे घटनास्थल पर मौजूद लोग भी झुलसे हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय कानूनगो अमरनाथ सिंह, पटवारी बुद्धि सिंह व अभिषेक शर्मा रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। लडभड़ोल पुलिस भी रात को ही घटनास्थल पर पहुंची और आग लगने के कारणों की छानबीन में जुट गई है।

नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने कहा कि मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों को प्रशासन की तरफ  से 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। नुकसान का आंकलन  किया जा रहा है। नियमानुसार पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मदद की जाएगी। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी।