चंबा: दयोल गांव में 2 मंजिला मकान जलकर राख

<p>चंबा जिला के होली घाटी के दयोल गांव में प्रोजेक्ट कॉलोनी के पास एक दो मंजिला मकान आग से जलकर राख हो गया है। इस आगजनी से 18 लोगों के सिर से छत छीन गई है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से मकान को आग लगना माना जा रहा है। यह मकान दयोल गांव के मुरली राम का था, जिसके नौ कमरों में 18 किराएदार रहते थे।</p>

<p>बीती रात 11 बजे के आसपास मकान में आग लगी। उस दौरान सभी अपने कमरों में सो रहे थे। लिहाजा किराएदारों ने किसी तरह कमरों से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की इस घटना में मकान के भीतर रखा गया सारा सामान जलकर राख हो गया है। आरंभिक तौर पर घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल घटना की सूचना होली स्थित राजस्व विभाग को दे दी गई है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago