Follow Us:

सिलेंडर लीक होने से लगी आग, मकान मालिक झुलसा

पी. चंद, शिमला |

शिमला के जुब्बल में आज सुबह 4:15 बजे आग लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। जानकारी के मुताबिक किचन में  गैस सिलैंडर लीक हो गया था। सुबह जब कंवर सिंह 51 किचन में गया और जैसे ही उसने गैस को जलाया तो रसोई में अचानक आग लग गई। इससे वह आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद कंवर सिंह को रोहड़ू अस्पताल में इलाज़ के लिए ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

वहीं, पुलिस ने बताया कि आज सुबह जब कंवर सिंह जब रसोई घर में गैस जलाने लगा तभी सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली और वह और वह इसकी चपेट में आ गया। वहीं, पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।