मनाली: महिला ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, अस्पताल में भर्ती

<p>पर्यटन नगरी मनाली ने एक महिला ने दूसरी महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें महिला करीब 25 प्रतिशत झुलस गई है। जबकि तेल छिड़ककर आग लगाने वाली आरोपी महिला ने बाद में अपने आप को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।</p>

<p>जानकारी के अनुसार नग्गर की 30 वर्षीय किरण नाम की एक महिला ने मनाली में ढाबा चलाने वाली रामदेई पत्नी शिवराम पर उसके ढाबे में जाकर इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी है कि महिला ने अपनी स्कूली रामदेई के ढाबे के बाहर खड़ी की और स्कूटी से पेट्रोल निकाला और महिला पर छिड़क दिया बाद में आग लगा दी। उसके बाद रामदेई को मनाली के मिशन अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।</p>

<p>इस घटना के दौरान किरण ने अपने आप को भी नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की है जिससे वह भी घायल हो गई है। सूत्रों की माने तो इस घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिसने आईपीसी की धारा 307के तहत मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago