दिल्ली से मनाली जा रही HRTC की वॉल्वो बस पर हरियाणा में फायरिंग

हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बस को बदमाशों ने हरियाणा में निशाना बनाया है। बदमाशों ने बस पर फायरिंग की है। शिमला नंबर की बस पर हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने फायरिंग की है। पानीपत पुलिस थाने में इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।

बदमाशों का किया पीछा

पानीपत फ्लाईओवर पर बदमाशों ने बस पर गोलियां दांगी। इसके बाद चालक ने बस लेकर टोल तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन  बदमाश भागने में कामयाब हो गए। बस के कंडक्टर का कहना है कि किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्हें जानकारी नहीं है कि किसने फायरिंग की है। बस के चालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो गोलियां बस पर दागी गई हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि, मैं देख नहीं पाया कि बदमाशों की गाड़ी में कितने लोग सवार थे, लेकिन सवारी ने बताया कि बोलेरो में दो से तीन लोग सवार थे।  उन्होंने बताया कि बस में 11 सवारियां मौजूद थी।

दिल्ली से मनाली जा  रही थी बस

जानकारी के अनुसार, HRTC की लग्जरी बस हिमसुत्ता वॉल्वो पर फायरिंग की गई। पानीपत बस स्टैंड के पास बदमाशों ने बस पर फायरिंग की और फरार हो गए। बस चालक को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से मनाली जा रही थी।

बस में 13 लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि हिमसुता की (HP63-9582) बस पर फायरिंग करने वाले बदमाश सफेद रंग की बोलेरो में सवार थे। इस दौरान बस में ड्राइवर कंडक्टर को मिलाकर 13 सवारियां बाल-बाल बच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

9 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

22 hours ago