शिमला: बेकाबू जंगल की आग ने जलाया आशियाना, 2 लोग बुरी तरह झुलसे

शिमला के सुन्नी में लुनसु गांव में जंगल मे फैली भीषण अग्निकांड कि चपेट में आने से मकान और पशुशाला जलकर राख हो गई। आगजनी से परिवार के दो सदस्य (दादी-पोती) बुरी तरह झुलस गई। गम्भीर हालत में पहले इन्हें सूनी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रैफर किया गया है। वहीं पशुशाला में बंधे चार मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंधड़ की वजह से जंगल की आग फैलते हुए लुनसु गांव में सुरेश कुमार के रिहायशी मकान तक जा पहुंची। इसके बाद गांव में हो-हल्ला मच गया। मकान औऱ पशुशाला आग की लपटों में घिर गई और सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश कर रहीं दादी और पोती बुरी तरह झुलस गईं। इन्हें नागरिक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया, जहां से इन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आगजनी में मालती देवी (67) और उनकी पोती महेश्वरी (17) लगभग 80 फीसदी तक झुलस चुकी हैं और आईजीएमसी में इनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पशुशाला के पूरी तरह से राख होने इसमें बंधी दो गऊएं और दो बछियों की जिंदा जल कर मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक तेज़ जंगल मे भड़की आग के तेज हवाओं के प्रवाह से मकान और पशुशाला तक पहुंचने से यह अग्निकांड हुआ।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

6 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

8 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

9 hours ago