वन रक्षक होशियार सिंह मौत मामले में फरार चल रहे 4 वन काटुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि वन रक्षक होशियार सिंह का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला था। पहले पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन, बाद में सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत का मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक मृतक वन रक्षक के जिस फोन को जब्त किया था उसमें उसने कई सबूत रखे हुए थे और इन 4 वन काटुओं के फोटो भी खींच रखे थे जबकि अपने सुसाइड नोट में भी उसने कई नामों के खुलासे किए थे। पुलिस ने वन तस्करों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 379 व 32,33 भारतीय वन अधिनियम के तहत थाना करसोग में 21 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया था।

ये आरोपी किए गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान चंद्रमणी पुत्र शिव राम निवासी गांव शिल्ली सेरी डा. महोग तहसील करसोग, देश राज पुत्र शिव राम निवासी गांव शिल्ली सेरी, हेम राज पुत्र शिव राम निवासी गांव शिल्ली सेरी और भवनीश पुत्र हेम राज निवासी गांव शिल्ली सेरी के रूप में हुई है। इनकी करसोग पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी तथा ये लोग अपने घर से भाग गए थे। SP मंडी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपी आज अदालत में पेश किए जाएंगे ।

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…
धर्मशाला, 06 जुलाई: कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से…
पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में निर्मात्री ट्रस्ट ने…
हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा पुष्पेन्द्र वर्मा की देर शाम को हुई फरनोहल…
शिमला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 89वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।…
धर्मशाला, 06 जुलाई: नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर 24…