पेड़ से लटका मिला वन कर्मी का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा

<p>चंबा चौगान के पास कैफे के साथ पेड़ पर वन कर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रत्न चंद पुत्र बांटो निवासी गांव ककीरा के रूप में हुई है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।</p>

<p>रत्न चंद वर्तमान में घटासनी बीट में तैनात था। जानकारी के अनुसार रविवार को वह किसी कार्य से चंबा आया हुआ था। रात को वह सैनिक रेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। सोमवार शाम को रत्न का शव कैफे के पास पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही एसएचओ प्रशांत ठाकुर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को पेड़ से उतारा।</p>

<p>पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

5 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

6 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago