मंडी के पूर्व विधायक को है अपनी बहू और बेटे से ख़तरा, FIR दर्ज़

<p>मंडी जिला से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक राम सिंह ने अपने बेटे और बहू पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संपत्ति विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>यह मामला राजधानी शिमला का है जिसकी शिकायत सदर थाना में करवाई गई है। शिकायतकर्ता राम सिंह 86 साल के हैं और अस्सी के दशक में वह मंडी से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वह माॅल रोड में दुकान चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक यह पूरा विवाद संपतियों के बंटवारे को लेकर हुआ है।</p>

<p>पुलिस को दी गई शिकायत में राम सिंह ने आरोप लगाया है कि माॅल रोड पर वर्ष 1963 से वह ड्राई क्लीनिंग की दुकान ओर जूस स्टाॅल चला रहे हैं। 23 मार्च को उनका बेटा चंद्रजीत अपनी पत्नी और अन्य व्यक्तियों के साथ दुकान में घुसा और दुकान तथा अन्य संपत्तियों में अपना शेयर मांगने लगा। इतना ही नहीं इन सभी ने उसे दुकान में धक्का दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 451, 147, 149, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

‘सरकार की देनदारियों के चलते अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ’

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…

37 mins ago

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

45 mins ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

48 mins ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

50 mins ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

53 mins ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

55 mins ago