Follow Us:

हमीरपुर: पूर्व प्रधान ने 4 लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

कमल कृष्ण |

हमीरपुर की ग्रांम पंचायत भैल के पूर्व प्रधान ने 4 लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान प्रेम सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके साथ कुछ लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
    
प्रेम सिंह के मुताबिक वह अपने रिश्तेदारों के यहां समताना मेहरा गांव में शादी में भाग लेने के लिए गया हुआ था। जहां पर ब्रह्म दास, रामलाल, कृष्ण चंद और रिंकू ने उसका रास्ता रोका और विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। प्रेम सिंह के मुताबिक आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को सूचित किए जाने पर पीड़ित का मेडिकल करवाया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर के अनुसार मारपीट का मामला दर्ज हुआ है केस दर्ज करके आगामी छानबीन की जा रही है।