मंडी: फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से उड़ाए 5 लाख, FIR दर्ज

<p>मंडी&nbsp; के सरकाघाट में फर्जी हस्ताक्षर का मामला सामने आया हैं। जिसमें एक बैंक से पांच लाख की राशि फर्जी हस्ताक्षर करके निकाली गई है। यह मामला आकार सेवा कार्य समिति नामक एनजीओ का है। इस एनजीओ के चेयरमैन नीरज शर्मा ने पुलिस में संस्था के सचिव अभिमन्यु महाजन के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में नीरज शर्मा ने बताया कि 16 जून 2016 को आकार सेवा कार्य समिति का गठन हुआ और अभिमन्यु महाजन को इसका सचिव बनाया गया।</p>

<p>कुछ समय के बाद नीरज चंडीगढ़ चला गया और एनजीओ की चैकबुक को भी अपने साथ ले गया। इस दौरान अभिमन्यू ने फार्म पर जाली हस्ताक्षर करके एसबीआई सरकाघाट से दूसरी चैकबुक जारी करवा दी और इसका इस्तेमाल करते हुए करीब पांच लाख की राशि निकाल दी। पुलिस ने नीरज शर्मा की शिकायत पर धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें सरकाघाट थाना की टीम जांच पड़ताल कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

29 mins ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

51 mins ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

1 hour ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

6 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

7 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

7 hours ago