Follow Us:

इन जगहों पर गैस सिलेंडर लीक, लगी भयानक आग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में गैस सिलेंडर में आग लगने से दो अलग-अलग जगहों पर बड़ा हादसा पेश आया है। पहला हादसा बिलासपुरा जिला के घुमारवीं में हुआ है। यहां शहर के दकड़ी चौक के पास किराए के कमरे में गैस सिलेंडर में आग लगने से घर का सारा माल ख़ाक हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक इस घर में रहने वाले लोग गोलप्पे की रेहड़ी लगाते थे।

घर में महिला गोलगप्पे बनाने के लिए गैस का इस्तेमाल कर रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग ने भयानक रूप ले लिया। कमरे के खिड़की दरवाजे समेत पूरा समान जलकर खाक हो गया। वहीं, वक्त रहते दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को दूसरे मकानों तक फैलने से रोक दिया।

दूसरी घटना नादौन की है। यहां चौक के साथ लगते पेट्रोल पंप के चस्का ढाबा में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। हालांकि, आग की चपेट में किसी को कोई ख़ास नुकसान नहीं हुआ। यहां वक्त रहते ही आग पर काबू पा लिया गया।