हमीरपुर: सलासी में नाबालिग की चोटी कटी, मामला दर्ज

<p>हिमाचल प्रदेश में चोटी कटने का आतंक अभी थमा नहीं है। इसी कड़ी में बुधवार को भी चोटी करने का एक और मामला सामने आया है। जिला हमीरपुर के सलासी इलाके में एक 14 साल की लड़की के बाल काट लिए गए हैं। ऐसी घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग भूत-प्रेत आदी की भी बातें कर रहे हैं।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, रात के समय तीन भाई बहन एकसाथ अपने कमरे में सो रहे थे। जब सुबह छह उठकर सबसे बड़ी लड़की ने देखा तो उसके बाल कटे हुए मिले। कमरे में सो रहे तीनों बच्चे बुरी तरह डर गए और मां-बाप को पुकारने लगे। इसके बाद माता-पिता ने देखा और प्रधान को खबर दी।</p>

<p>पीड़ित के घरवालों ने पंचायत की मदद से पुलिस में मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि जिस नाबालिग के बाल काटे गए हैं उसका नाम शिवानी है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा और जो भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

11 mins ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

34 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

40 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago