हिमाचल

11वीं कक्षा की छात्रा ने शिशु को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

देव भूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शिशु को जन्म दिया है। मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 35 किलोमीटर दूर ठियोग क्षेत्र का है। जहां 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

11वीं कक्षा में पढ़ने वाली ठियोग क्षेत्र की छात्रा को गत दिनों अचानक पेट दर्द हुआ , जिसके चलते पीड़िता के पिता उसे अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने छात्रा का परीक्षण करने के बाद उस अस्पताल में भर्ती किया तथा नाबालिग के सभी टेस्ट करवाए।

रिपोर्ट आने के बाद जब चिकित्सकों ने पीड़िता के पिता को बताया कि छात्रा गर्भवती है तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। छात्रा को सामान्य दर्द नहीं था बल्कि उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। जिसके चलते उपचार के दौरान नाबालिग ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। पीड़िता के पिता ने 3 जुलाई को इसकी शिकायत पुलिस में की।

जिसके चलते पुलिस ने पिता की शिकायत पर दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है।

जिसके चलते नाबालिग गर्भवती हुई है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1 ) और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Kritika

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

21 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

21 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

21 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

21 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

21 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago