Follow Us:

कांगड़ा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के शाहपुर इलाके में नाबलिग से दुष्कर्म होने का नया मामला सामने आया है। शाहपुर के दुरगेला गांव में एक युवक ने एक लड़की के साथ दुराचार किया और मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने पिता से बताया जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी उन्हीं के ही गांव का रहने वाला है और वह लड़की को बहला फुसला कर खेतों की ओर ले गया था। इसके बाद वह उससे जबरदस्ती करने लगा और उससे दुष्कर्म करके फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आज यानी शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पुलिस को जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है जिसके आधार पर पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी।
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर धर्मशाला राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह उन्हीं के गांव का निवासी है जिसका नाम श्याम है।