Follow Us:

पालमपुर: शादी से पहले दुल्हा फरार, दुल्हन करती रही इंतजार

समाचार फर्स्ट |

दुल्हन घर में बारात का इंतजार करती रही और दूल्हा फरार हो गया। मामला जयसिंहपुर उपमंडल के डलू गांव का है। बारात 30 नवंबर को परौर के साथ लगते बल्लाह गांव के कविश कुमार पुत्र पंजाब सिंह घर जानी थी लेकिन दूल्हा इससे पहले ही फरार हो गया। आरोपी दुल्हा सरकारी क्लर्क बताया जा रहा है। लड़की वालों ने थाना लंबागांव में  इसको लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक 30 नवंबर को बारात वाले दिन से पहले रीति रिवाजों के अनुसार लड़के पक्ष की ओर से आने वाले समूहत लेकर कोई नहीं पहुंचा। जब लड़की के परिजनों ने लड़के के गांव में संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि वहां तो शादी की कोई तैयारी ही नहीं की है। लड़की के परिजन और रिश्तेदार स्वयं दूल्हे के घर पहुंचे तो वे भी हक्के-बक्के रह गए। यहां शादी का कोई माहौल नहीं था। बाद में लड़की पक्ष के लोग उस स्कूल में भी गए जहां लड़का नौकरी करता था लेकिन दूल्हा वहां से भी फरार हो गया था।

लंबागांव पुलिस के एएसआइ नंदलाल ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। एएसआइ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।