Follow Us:

गुड़िया मामला: पुलिस अधिकारियों की पेशी आज, हो सकती हैं नई गिरफ्तारियां

पीं. चंद |

कोटखाई छात्रा गैंगरेप और पुलिस हिरासत में हुई मौत मामले में गिरफ्तार SIT के 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आज यानि 4 सितम्बर को को अदालत में पेश किया जाएगा। CBI ने कोटखाई थाना में एक आरोपी सूरज की हत्या के मामले में पुलिस के विशेष जांच दल के आईजी, डीएसपी सहित 8 पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर रखा है। इन्हें 29 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और दूसरे दिन इनको पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया था। कोर्ट ने इन सभी को सीबीआई रिमांड पर भेज रखा है और इसकी अवधि सोमवार को पूरी हो रही है। ऐसे में CBI आरोपियों का रिमांड मांगने का आग्रह अदालत से कर सकती है।

इसके अलावा शिमला एसपी डी डब्ल्यू नेगी, एएसपी भजन देव नेगी, डीएसपी रतन नेगी सहित अन्य तीन पुलिस कर्मियों को भी सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया गया था।

वहीं, गुड़िया प्रकरण में नेताओं की भी संलिप्तता सामने आ रही है? इस बारे में CBI गहनता से जांच कर रही है। सी.बी.आई. सूत्रों के अनुसार नेताओं के लिंक की भी जांच-पड़ताल चल रही है। थाने में हुई हत्या के मामले में आईजी जैदी, डीएसपी मनोज जोशी सहित अन्य गिरफ्तार  पुलिस अधिकारियों से कड़ी पूछताछ से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनके आधार पर अब जांच की दिशा बदलेगी। सूरज केस की गुत्थी सुझलाने के करीब पहुंची सी.बी.आई. की एस.आई.टी. अब गुडिय़ा केस पर फोकस करेगी। उसे जांच में कई सुराग मिल चुके हैं। इनके आधार पर कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।