कुल्लू : मजाक-मजाक में साले ने जीजा पर तान दी बंदूक, ट्रिगर दबने से हो गया हादसा

जिला कुल्लू के मोहल के साथ लगते कमांद गांव में मजाक में एक युवक ने अपने जीजा पर बंदूक तान दी और बंदूक का ट्रिगर दबने से हादसा हो गया। बंदूक से निकले छर्रों के कारण सराच गांव का नैन प्रकाश घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायल युवक के साले रिंकू पर लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सराच गांव का रहने वाला नैन प्रकाश कमाद गांव में अपने ससुराल में देव समारोह में भाग लेने के लिए गया था। इसी दौरान वह अपने साले से मिला और वह दोनों अपने दादा ससुर के कमरे में चले गए। वहां वह दोनों आपस में मजाक करने लगे और घायल युवक के साले रिंकू ने दीवार पर टंगी बंदूक को उठाकर अपने जीजा पर तान दिया, तभी अचानक उससे बंदूक का ट्रिगर दब गया और उससे निकले छर्रे नैन प्रकाश के पेट और दाई बाजू में घुस गए।

छर्रे लगने के कारण युवक जोर से चिल्लाया और घरवाले उस कमरे में दाखिल हुए घर वालों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो तुरंत गाड़ी के माध्यम से उसे इलाज के लिए कुल्लू पहुंचाया गया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने भी तुरंत कुल्लू पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज किए और युवक के साले पर फिलहाल लापरवाही से बंदूक चलाने का मामला दर्ज किया है।

डीएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक की हालत अब पहले से बेहतर है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago