Follow Us:

गुरुग्राम गोलीकांड: जज की पत्नी की मौत के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम

समाचार फर्स्ट |

गुरुग्राम एडिशनल सेशन जज कृष्णकांत शर्मा के बेटे ध्रुव ने 10 दिनों बाद दम तोड़ दिया। पिछले 10 दिनों से उसका इलाज मेदांत अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (23 अक्टूबर) की सुबह 4 बजे जज के बेटे ध्रुव की भी मौत हो गई।

बता दें कि 13 अक्टूबर को गनमैन महीपाल के हाथों जज कृष्णकांत की पत्नी ऋतु और बेटे ध्रुव को बीच बाजार गोली मारने का मामला सामने आया था। जिसमें ऋतु की उसी दिन अस्पताल में उपचार के दौरन मौत हो गई थी जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसका इलाज पिछले 10 दिनों से मेदांत अस्पताल में चल रहा था।

इसी बीच खबर आ रही है कि बेटे की मौत के बाद जज कृष्णकांत ने बेटे के ऑर्गन्स डोनेट करने का फैसला लिया है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है।